Jehanabad Crime: बिहार के जहानाबाद में 35 धुर जमीन के लिए भतीजे ने चाचा पर गोली चला दी. इस हमले में चाचा बुरी तरह घायल हो गए. जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Trending Photos
Jehanabad Crime: बिहार के जहानाबाद में जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि मामला खून खराबे तक पहुंच गया. इस दौरान भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दिया और मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना ओकरी थाना क्षेत्र के टरमा गांव की है. वहीं घटना के बाद आनन-फानन में घायल इंद्रेश शर्मा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बिहार में दलित वोटरों के लिए BJP की रणनीति तैयार, 20 जून से एक्टिवेट होगा प्लान
बताया जा रहा है कि इंद्रेश शर्मा के बाएं हाथ में गोली लगी है. घायल व्यक्ति ने बताया कि 35 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इंद्रेश शर्मा अपने हिस्से की जमीन बेचना चाह रहे थे. इसी बात को लेकर भतीजे सौरभ कुमार से कहासुनी हो गयी और वह गुस्से में आकर अपने चाचा पर गोली चला दी. इस झड़प में चाचा के बाएं हाथ में गोली लग गई. वहीं घटना के तुरंत बाद ही भतीजा मौके से भाग निकला. चाचा ने बताया कि हमने कभी नहीं सोचा था कि विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा. वहीं घायल व्यक्ति के बेटे ने बताया कि मेरे पिता ही 35 धुर जमीन खरीदे थे, लेकिन जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया.
घायल व्यक्ति के बेटे ने बताया कि इस झड़प में चचेरे भाई सौरभ ने गोली चला दी. जिससे उनके पिता घायल हो गए. इधर इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि गोली लगने से जख्मी हालत में एक व्यक्ति ओकरी पीएचई से रेफर होकर आए थे. जिसके बाए हाथ मे गोली लगी थी. जिसका उपचार किया जा रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
इनपुट- मुकेश कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!