रिटायर्ड शिक्षिका के घर 40 लाख की डकैती, फौजी भाई पर जानलेवा हमला

Edited ByShailendra
Published: Jun 24, 2025, 03:52 PM IST|Updated: Jun 24, 2025, 05:05 PM IST

 जहानाबाद जिले के विशुनगंज थाना क्षेत्र के तिलकई गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक रिटायर्ड शिक्षिका के घर धावा बोलकर करीब ₹40 लाख की भीषण डकैती को अंजाम दिया.

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के विशुनगंज थाना क्षेत्र के तिलकई गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक रिटायर्ड शिक्षिका के घर धावा बोलकर करीब ₹40 लाख की भीषण डकैती को अंजाम दिया. अपराधियों ने शिक्षिका और उनके रिटायर्ड फौजी भाई को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की, जिसमें फौजी भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.