Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2994359

'बेईमान सरकार हटाकर नौकरी वाली सरकार चुनें', जहानाबाद की जनता से बोले तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025: जहानाबाद में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलने की बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता बेईमान सरकार को हटाकर नौकरी वाली सरकार चुनें.

'बेईमान सरकार हटाकर नौकरी वाली सरकार चुनें', जहानाबाद की जनता से बोले तेजस्वी यादव
'बेईमान सरकार हटाकर नौकरी वाली सरकार चुनें', जहानाबाद की जनता से बोले तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में शनिवार (8 नवंबर) की देर शाम जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड के श्री बिगहा गांव के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया और जनता से राजद उम्मीदवार राहुल कुमार के पक्ष में समर्थन मांगा.

बिहार चुनाव के ताजा अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि जिस मोबाइल से आप लोग रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, उसी मोबाइल पर हमारी सरकार बनने के बाद नौकरी का मैसेज आएगा. तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि उन्हें केवल 20 महीने का मौका दिया जाए, वे 20 वर्षों में जो नहीं हुआ, वह पूरा कर दिखाएंगे. उन्होंने दावा किया कि अपने पिछले कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां दीं, साढ़े तीन लाख नौकरियों की प्रक्रियाधीन है और साढ़े चार लाख म्यूजिक शिक्षकों को राजकमी दर्जा प्रदान किया. महिलाओं के लिए उन्होंने माई-बहन मान योजना की खुले मंच से घोषणा करते हुए कहा कि मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा यह चुनावी रिश्वत नहीं, बल्कि महंगाई से लड़ने में मदद होगी. तेजस्वी ने आगे कहा कि गैस सिलिंडर 500, पेंशन 1,500 और किसानों के लिए सिंचाई की बिजली मुफ्त कर दी जाएगी. उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलने की बात कही और जनता से अपील की कि वे बेईमान सरकार को हटाकर नौकरी वाली सरकार चुनें. सभा के अंत में उन्होंने भावनात्मक अंदाज़ में कहा कहा कल मेरा जन्मदिन है, आज मैं जहानाबाद की जनता से आशीर्वाद लेने आया हूं. हाथ उठाकर बताइए, क्या तेजस्वी और राहुल कुमार को आशीर्वाद देंगे ?

रिपोर्ट: मुकेश कुमार, जहानाबाद

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news