झारखंड : रांची के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Advertisement

झारखंड : रांची के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

रात हो या दिन राजधानी रांची की तीसरी आंख बन कर ये CCTV कैमरे राजधानी रांची की निगहबानी करते रहते हैं.

झारखंड : रांची के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

रघुवर सरकार के प्रयास का ही नतीजा है कि रांची के चौक चौराहे आज सीसीटीवी कैमरे लैस हैं जिसके जरिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जाती है साथ ही क्राइम कंट्रोल में भी सीसीटीवी मददगार साबित हो रहा है. 

रात हो या दिन राजधानी रांची की तीसरी आंख बन कर ये CCTV कैमरे राजधानी रांची की निगहबानी करते रहते हैं. रांची के लोगों को व्यवस्थित ट्रैफिक के साथ सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है. रघुवर सरकार का राजधानी को अपराध मुक्त बनाने का संकल्प पूरा हो रहा है. 

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तीसरी आंख लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ राजधानी में किसी प्रकार की अपराधिक घटनाओं और गतिविधियों पर लगाम लगाने में सफल साबित हुआ है।सरकार की पहल का ही नतीज़ा है कि आज सूबे से अपराध के ग्राफ में कमी आई. 

बहरहाल सरकार के इस कदम से राजधानीवासी अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।किसी भी घटना की फुटेज से अपराधी तुरंत पकड़ में आ जाते हैं. पुलिस को भी अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होती है. 

(एक्सक्लूसिव फीचर)