झारखंड कांग्रेस ने रखा लक्ष्य, लॉकडाउन के बाद 10 लाख लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ेगी पार्टी
Advertisement

झारखंड कांग्रेस ने रखा लक्ष्य, लॉकडाउन के बाद 10 लाख लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ेगी पार्टी

उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस 26 जुलाई को अमर शहीद को नमन करेगी. इसके बाद 29 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी.

झारखंड कांग्रेस ने रखा लक्ष्य, लॉकडाउन के बाद 10 लाख लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ेगी पार्टी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची: झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि इसमें पार्टी से संबंधित बातें हुई है. जून के महीने में  आलाकमान ने जो निर्देश दिए हैं, उस पर कार्य करना है.

उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस 26 जुलाई को अमर शहीद को नमन करेगी. इसके बाद 29 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में हुए रिक्तियों को पार्टी अगले 10 दिन के अंदर भरेगी. इसके अलावा बिहार की तर्ज पर कांग्रेस जल्द ही झारखंड में भी डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी.

उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद कांग्रेस के सदस्यता अभियान को राज्यभर में चलाया जाएगा. पार्टी ने 10 लाख लोगों को इस सदस्यता अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

इसके बाद शिक्षा मंत्री के स्थानीय नीति के बयान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये विवाद का विषय है. गठबंधन के सभी दलों के साथ बैठक कर इस मसले पर विचार किया जाएगा.