झारखंड सरकार की पहल, 23 नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 9 लाख पेड़
Advertisement

झारखंड सरकार की पहल, 23 नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 9 लाख पेड़

23 नदियों के किनारे नौ लाख पेड़ लगाए जाएंगे जिसका मकसद झारखंड के पर्यावरण, वन्य जीव और सभ्यता-संस्कृति को पुनर्जीवित करना है.

झारखंड सरकार की पहल, 23 नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 9 लाख पेड़

झारखंड की नदियों को सरकार की पहल से जीवनदान मिलने जा रहा है. जी हां, यहां की 23 नदियों के किनारे नौ लाख पेड़ लगाए जाएंगे जिसका मकसद झारखंड के पर्यावरण, वन्य जीव और सभ्यता-संस्कृति को पुनर्जीवित करना है. पर्यावरण संरक्षण की ये सोच पीएम नरेन्द्र मोदी की है जिसे सीएम रघुवर दास ने धरातल पर उतारने की ठान रखी है.

हरे वनों की खूबसूरती कलकल नदियों की निर्मल धारा झारखंड का वास्तविक श्रंगार है. राज्य में 2.65 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है. जिनमें नदियों के दोनों किनारें 9 लाख पेड़ लगाए जाएंगे. इसे अक्षुण्य बनाए रखने के लिए राज्य की रघुवर सरकार पीएम नरेन्द्र की महत्वाकांक्षा को धरातल पर उतार रही है. 

23 नदियों के बांध और उसकी तराई में पेड़ लगाए जा रहे हैं. जल जंगल और जमीन से सम्पन्न झारखंड की वन संपदा इस महत्वाकांक्षी अभियान से तो बढ़ेगी ही साथ ही पानी की दिक्कतें भी जाती रहेंगी.

134.61 किलोमीटर के नदी तटबंध के दायरे में 9 लाख पेड़ प्रकृति का स्वागत करने को तैयार हो रहे हैं. करमा जैसे लुप्त प्राय वृक्षों को भी इस योजना के जरिए संरक्षित करने की योजना है जो वातावरण के साथ साथ वन्य आधारित जीवकोपार्जन का सशक्त जरिया बनेंगे.