40 साल में भी आखिरी ओवर में पोलार्ड- डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों से ज्यादा खतरनाक हैं धोनी, आंकड़े खुद दे रहे हैं गवाही
Advertisement

40 साल में भी आखिरी ओवर में पोलार्ड- डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों से ज्यादा खतरनाक हैं धोनी, आंकड़े खुद दे रहे हैं गवाही

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  (MS Dhoni) अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वो एक रन बना बनाते हैं तो भी कोई रिकॉर्ड बन जाता है. वो अगर मैदान पर छक्के मारने की बात हो तो उस धोनी (MS Dhoni)  का नाम जरुर शामिल होता है.

धोनी का तोड़ नहीं (फाइल फोटो)

Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  (MS Dhoni) अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वो एक रन बना बनाते हैं तो भी कोई रिकॉर्ड बन जाता है. वो अगर मैदान पर छक्के मारने की बात हो तो उस धोनी (MS Dhoni)  का नाम जरुर शामिल होता है. आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धोनी (MS Dhoni)  के अपने स्टाइल में सिक्स मारकर टीम को जीत दिलाई थी. इस दौरान एक आंकड़ा सामने आया था, जो बताता है कि आखिरी ओवर में धोनी (MS Dhoni)  कितने ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. 

बनाया था ये रिकॉर्ड 

हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने आखिरी ओवर में सिक्स मारकर चेन्नई को जीत दिला दी थी. इस दौरान धोनी (MS Dhoni)  ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वो 20वें ओवर में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में अब तक कुल 49 छक्के जड़े हैं.

धोनी (MS Dhoni)  के बाद आईपीएल में मैच का आखिरी छक्का जड़ने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के स्टार  कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard0 के नाम है .पोलार्ड ने 36 बार इस कारनामे को किया है. आईपीएल में धोनी (MS Dhoni)  के बाद पोलार्ड नेसबसे अधिक बार मैच का आखिरी छक्का लगाया है. पारी के 18वें ओवर में पोलार्ड ने अब तक कुल 36 छक्के लगाएं हैं. 

ये भी पढ़ें-आईपीएल के दौरान चेन्नई के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला, क्रिकेट जगत रह गया हैरान

तीसरे नंबर पर भी धोनी (MS Dhoni)  ही हैं. धोनी (MS Dhoni)  ने पारी के 18वें ओवर में अबतक 35 छक्के लगाएं हैं. जिसका मतलब ये है कि 18वें ओवर में धोनी (MS Dhoni)  के छक्का लगाने बाद मैच में कोई भी और छक्का नहीं लगाया हैं. 

धोनी (MS Dhoni)  के बाद इस लिस्ट में चौथे स्थान पर सुपरमैन एबी डिविलियर्स है. उन्होंने 19वें ओवर में अब तक 35 छक्के जड़े हैं. जिसका मतलब है कि 19वें ओवर में डिविलिर्यस द्वारा लगाया गया छ्क्का ही मैच का आखिरी छक्का हुआ है. 

 

Trending news