Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2657242

Kaimur Accident: महाकुंभ से लौट रही स्कार्पियो कार खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 4 की हालत नाजुक

Kaimur Accident: बिहार के कैमूर जिले में अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे रेफर कर दिया गया है. दरअसल खड़े ट्रक में महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो कार के टकराने से ये दर्दनाक दुर्घटना हुई है. 

 

महाकुंभ से लौट रही स्कार्पियो कार खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 4 की हालत नाजुक
महाकुंभ से लौट रही स्कार्पियो कार खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 4 की हालत नाजुक

Kaimur Accident News: बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली के पास एनएच 19 पर खड़े कंटेनर ट्रक में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे स्कॉर्पियो में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं, दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा कुदरा पुलिस और एनएचएआई को दिया गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम सभी घायलों को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, जहां से 2 घायलों को डॉक्टर द्वारा बिगड़ती हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर अपने घर जा रहे थे, तभी यह घटना रविवार अहले सुबह 5:30 में हुई है.

ये भी पढ़ें: पटना के बाद अब इन 26 जिलों में AI के जरिए कटेगा चालान, इस दिन से शुरू होगी व्यवस्था

घायलों में धनबाद जिले के सीकरी गांव के सुभाष कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सूची देवी, स्कार्पियो चालक जमुई जिले के स्वर्गीय रजित खान का 52 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कौशल, धनबाद जिले के सीकरी गांव के रंजीत पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी और लखीसराय जिला के एटा गांव के श्री नारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी शामिल है. वहीं, तीन लोग मृतक हैं जिनमें एक महिला की पहचान नारायण मंडल की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है और फिलहाल 2 मृतकों की पहचान उनके परिजन के घटना स्थल पर नहीं रहने के कारण नहीं हो पाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों के 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 8 घायल

कुदरा थाना में पदस्थापित पीटीसी गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि चिलबिली के पास कंटेनर खड़ी थी, उसी में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए. सभी को अस्पताल भिजवा दिया गया है. सदर अस्पताल भभुआ के डॉक्टर साहिल राज ने भी बताया कि खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो टकराई है. जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल होकर उपचार करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे हुए हैं. दो लोगों की बिगड़ती हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है. 

इनपुट - मुकुल जायसवाल

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

TAGS

Trending news