Bihar Chunav 2025: बुजुर्ग कालिया देवी ने बताया कि अब उनके पैरों में ताकत नहीं रही, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होना उनका कर्तव्य है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब चला नहीं जाता, लेकिन वोट देने आई हूं.
)
कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरपुरा में लोकतंत्र की सबसे सुंदर तस्वीर देखने को मिली, जब 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला कालिया देवी अपने बेटों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं. चलने में असमर्थ कालिया देवी को उनके पुत्रों ने खटिया पर टांगकर मतदान केंद्र तक लाया और गोद में उठाकर मतदान कराया.
)
बुजुर्ग कालिया देवी ने बताया कि अब उनके पैरों में ताकत नहीं रही, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होना उनका कर्तव्य है. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब चला नहीं जाता, लेकिन वोट देने आई हूं.
)
उनके पुत्र जयप्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को घर से खटिया पर उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया ताकि एक भी वोट बेकार न जाए. उन्होंने कहा कि वह बिहार में ऐसी सरकार चाहते हैं जो विकास के रास्ते को आगे बढ़ाए और आम लोगों के जीवन में सुधार लाए.
)
110 वर्ष की उम्र में मतदान केंद्र तक पहुंचने का उनका जज़्बा पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गया है. अमरपुरा गांव के लोगों ने कहा कि कालिया देवी ने साबित किया कि लोकतंत्र में उम्र नहीं, इच्छाशक्ति मायने रखती है.
)
उनका यह कदम समाज को मतदान के महत्व का संदेश देता है. लोकतंत्र के इस पर्व में कालिया देवी का उत्साह सचमुच अद्भुत और अनुकरणीय है. बता दें कि 11 नवंबर, 2025 को बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़