)
BJP MLA Nisha Singh: कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी विधायक और जनता के बीच एक व्यक्ति के साथ कहासुनी होते देखा-सुना जा सकता है. यह वायरल वीडियो प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के अमरसिंहपुर पंचायत अन्तर्गत राघोपुर का बताया जा रहा है. बीजेपी की विधायक और राजवंशी समाज के एक व्यक्ति पर गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं.
'चुनाव करीब आते ही क्यों आईं?'
दरअसल, बीजेपी विधायक निशा सिंह से नाराज व्यक्ति ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही वोट मांगने के लिए क्षेत्र में आ गईं, जब मुझे आपकी जरूरत थी. उस वक्त आने मेरी मदद नहीं किया था. इतना सुनते ही विधायक की तरफ से लगातार अपनी बातों को सुनाया गया और कहा कि जो काम मुझसे हो सकता है, मैंने किया है, जिसका प्रमाण कई वीडियो में दिखाया गया है. एक आप के वोट नहीं देने से मुझे कुछ नहीं होगा, मेरे साथ मेरी जनता है.
राजवंशी समाज के शख्स पर भड़कीं बीजेपी विधायक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ राजवंशी समाज के व्यक्ति को कड़ी फटकार लगाते हुए दिख रही हैं. वायरल वीडियो के बारे में विधायक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजवंशी समाज के एक व्यक्ति ने नाराजगी जताई थी, जिसको लेकर हमने उन्हें अपने क्षेत्र के सभी विकास कार्यों से अवगत कराया.
विधानसभा में मैंने कई सवाल उठाया
बीजेपी विधायक निशा सिंह कहा कि विधानसभा में भी मेरे तरफ से कई बार सवाल किया गया है, जो हमारे अधिकार क्षेत्र में है, वो मैंने किया है और आप मुझे वोट मत देना, आप के एक वोट की मुझे कोई जरूरत नहीं है.
रिपोर्ट: रंजन कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!