Katihar News: मुंबई में एक कंपनी के कैंटीन में साथ काम करने वाले युवक से दो बच्चों की मां को प्यार हो गया. दोनों के बीच करीब तीन साल तक इश्क चला. फिर शादी कर ली. इसके बाद युवक वापस अपने घर कटिहार जिले के नीमा गांव आ गया, इसके बाद प्रेमिका भी आ पहुंची. तब उसे पता चला की वह शादीशुदा है.
Trending Photos
)
कहते हैं- इश्क की डगर में सच छुपाना गुनाह है!
झूठ के सहारे बना हर रिश्ता तबाह है!!
वो सोचती रही मिलेगा उसे सुकून-ए-जहां!
मगर, उसे तो मिला सिर्फ धोखे का गवाह है!!
ये लाइनें दो बच्चों की मां के इश्क पर सटीक बैठती हैं. दो बच्चों की मां को युवक से हुआ इश्क और की शादी फिर मिला धोखा. दरअसल, कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत स्थित सूरी टोला में उस समय सनसनी फैल गई, जब मुंबई से लौटी एक महिला ने स्थानीय युवक पर धोखे का आरोप लगाया. मामला तीन साल तक चले प्रेम-प्रसंग और फिर शादी तक पहुंचे रिश्ते का है, जिसका सच गांव पहुंचते ही खुल गया.
जानकारी के अनुसार, नीमा गांव निवासी उदय साह पिता धनंजय साह मुंबई की जगदंबा कंपनी में कार्यरत था. वहीं, कंपनी की कैंटीन में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात झारखंड पथरगामा निवासी सरस्वती देवी से हुई. सरस्वती की शादी पहले से कहलगांव निवासी राजीव ऋषि से हो चुकी थी और वह दो बच्चों की मां है.
करीब तीन साल तक दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती रही और उन्होंने शादी भी कर लिया. मगर, सरस्वती को यह जानकारी नहीं थी कि उदय साह पहले से शादीशुदा है. 1 सितंबर को दोनों मुंबई से झारखंड लौटे और फिर उदय सरस्वती को लेकर अपने गांव पहुंचा. जैसे ही सच्चाई सामने आई गांव में हड़कंप मच गया.
यह भी पढ़ें: 'तुम मुझसे ही शादी करोगे ना', प्रेमिका चढ़ी बिजली के हाईटेंशन पोल पर,प्रेमी आ फिर...
बताया जा रहा है कि उदय साह की पहली पत्नी और परिजन भी आहत हैं. फिलहाल, उदय साह और उसकी पहली पत्नी दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं. वहीं, सरस्वती देवी गांव के लोगों से न्याय की गुहार लगा रही हैं.
रिपोर्ट: रंजन कुमार
यह भी पढ़ें:मां-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गई थी लड़की, वार्ड पार्षद ने लुट ली इज्जत
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!