)
Nirmala Sitharaman Bihar Tour Canceled: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का कटिहार दौरा रद्द हो गया है. केंद्रीय वित्तमंत्री के निजी सचिव सेरन्या भूटिया ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर स बात की जानकारी दी है. हालांकि, दौरा रद्द होने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है. सेरन्या भूटिया ने एक पत्र लिखकर बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ कटिहार के डीएम को भी इसकी सूचना दे दी है. भूटिया ने पत्र डीओएम/टीपी-26/एफएम/वीआईपी/2025 के माध्यम से सूचित करते हुए लिखा है कि माननीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण का 10 सितंबर को पटना और कटिहार का दौरा रद्द किया जाता है. कटिहार के डीएम मनेश कुमार मीणा भी इस जानकारी पर मुहर लगा दी है.
वित्तमंत्री सीतारमण आज कटिहार आने वाली थीं. कटिहार में वह मखाना किसानों से मुलाकात करने वाली थीं. बीते 10 दिनों से जोर-शोर के साथ इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी. कल यानी मंगलवार की सुबह से ही वित्तमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की चहल-पहल देखने को मिल रही थी. वित्तमंत्र सीतारमण की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. देररात डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था, लेकिन अचानक से उनका दौरा रद्द होने से मखाना किसानों को बड़ा झटका लगा है.
वित्तमंत्री सीतारमण का दौरा अचानक रद्द होने से कटिहार सदर से बीजेपी विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी निराश हुए. वह खुद कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी कर रहे थे. मंगलवार को उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जाकर पंडाल, लोगों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया था. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मखाना उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उनका मुख्य उद्देश्य मखाना की खेती, उत्पादन और प्रसंस्करण को और अधिक सशक्त एवं संगठित करना है. वित्त मंत्री किसानों से सीधा संवाद करेंगी, जिससे उन्हें खेती में आने वाली चुनौतियों और समाधान पर बातचीत का अवसर मिलेगा.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!