Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar567659

कोडरमा: बिना हेलमेट और लाइसेंस के पहुंचे ऑफिस, तो वापस जाना होगा घर, कट जाएगा चालान

जिला परिवहन कार्यालय के इस कदम की सराहना भी आम लोगों के द्वारा की जा रही है.

आम लोगों का कहना हैं कि परिवहन कार्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है और इससे दुर्घटना में कमी आएगी.
आम लोगों का कहना हैं कि परिवहन कार्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है और इससे दुर्घटना में कमी आएगी.

गजेंद्र बिहारी/कोडरमा: झारखंड सरकार की पहल पर कोडरमा में मंगलवार को एक अनूठी पहल की गई. बिना हेलमेट और लाइसेंस के ऑफिस पहुंचे सरकारी कर्मियों की बाइक जब्त कर उनका चालान काटा जा रहा है या फिर उन्हें ऑफिस जाने के बजाये वापस लौटा दिया जा रहा है. यह अभियान जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा शुरू किया गया है और इसकी शुरुआत सबसे पहले जिला समाहरणालय से की गई है.

कोडरमा में इन दिनों सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों की संख्या काफी बढ़ गई है. बढ़ती दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय ने सबसे पहले सरकारी कर्मियों को ही परिवहन नियमों को लागू करने के लिए कड़ाई से यह कदम उठाया है. जिला मुख्यालय में बकायदा पुलिसकर्मी की नियुक्ति कर दी गई है, जिसकी ड्यूटी है कि बिना हेलमेट के कार्यालय आने वाले लोगों की बाइक जब्त कर उनका चालान काटना है.

Add Zee News as a Preferred Source

जिला परिवहन कार्यालय के इस कदम की सराहना भी आम लोगों के द्वारा की जा रही है. आम लोगों का कहना हैं कि परिवहन कार्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है और इससे दुर्घटना में कमी आएगी. जिला परिवहन कार्यालय की माने तो यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लागू किया जा रहा है. उन्होंने न सिर्फ आम लोगों से बल्कि सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मियों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. जिला परिवहन कार्यालय का यह अभियान सड़क दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से किया गया है. साथ ही लोगों में सड़क पर चलते वक्त यातायात नियमों के पालन करने की आदत बन जाए यह भी जिला परिवहन विभाग का प्रयास है.

TAGS