झारखंड में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उठ रहे आवाज
trendingNow,recommendedStories0/india/bihar-jharkhand/bihar532793

झारखंड में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उठ रहे आवाज

एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष के गुट के लोग प्रदेश कार्यालय में बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा को वापस लेने की अपील कर रहे है वहीं दूसरी तरफ दूसरे गुट के लोग प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठकर प्रदेश अध्यक्ष को बाहरी बता कर भगाने की मांग कर रहे हैं.

झारखंड में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उठ रहे आवाज

रांची: झारखंड कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहे कांग्रेस में गुटबाजी फिर एक बार आया सामने दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के नेताओं ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष के गुट के लोग प्रदेश कार्यालय में बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा को वापस लेने की अपील कर रहे है वहीं दूसरी तरफ दूसरे गुट के लोग प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठकर प्रदेश अध्यक्ष को बाहरी बता कर भगाने की मांग कर रहे हैं.

 

प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा देने के ठीक दो घंटे बाद प्रदेश कार्यालय में ही रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुबोध कांत सहाय के सहयोगियों ने मीडिया के समक्ष इस हार का पूरा ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष के सिर मढ़ते हुए कई गंभीर आरोप लगा दिए जिसमें रांची सीट पर प्रधानमंत्री के रोड शो के बाद राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का रोड शो या सभा नहीं कराने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष पर थोप दी.

सबसे हैरान करने वाली तस्वीर आज प्रदेश कार्यालय में देखने को मिली एक तरफ कांग्रेस के 10 से अधिक जिलाध्यक्ष बैठक कर राहुल गांधी और डॉक्टर अजय से इस्तीफा वापस लेने की अपील किया और आगामी विधानसभा की चुनाव डॉक्टर अजय के नेतृत्व में ही लड़ने की बात कही, साथ ही कहा कि डॉक्टर अजय सवा साल से प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में कोंग्रेस का जनाधार बढ़ा है. 

Trending news