रांची: बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कई लोगों ने ग्रहण की जेवीएम की सदस्यता
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar567482

रांची: बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कई लोगों ने ग्रहण की जेवीएम की सदस्यता

 बाबूलाल मरांडी के आवास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.

काफी संख्या में लोगों ने झारखंड विकास मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की.

रांची: जेवीएम झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज कई लोगों ने झारखंड विकास मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. बाबूलाल मरांडी के आवास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.

 

इस दौरान कांग्रेस व अन्य दलों से पार्टी छोड़कर काफी संख्या में लोगों ने झारखंड विकास मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. इसमें बाबूलाल मंडी सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ते हुए देख लोग झाविमो का दामन थाम रहे है. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट गई है. बताया कि 25 सितंबर को रांची में पार्टी की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमे पूरे राज्य से कार्यकर्ता शामिल होंगे और बूथ वार रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा चुनाव के टिप्स दिए जाएंगे.