झारखंड: मेघाहातुबुरु सेल के इंजीनियर ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद से था परेशान
Advertisement

झारखंड: मेघाहातुबुरु सेल के इंजीनियर ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद से था परेशान

पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरु थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी. शख्स ने पत्नी और बच्चों को अलग कमरे में बंद कर दिया और गमछा बांध कर फांसी पर झूल गया. 

किरीबुरु थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पश्चिम सिंहभूम: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरु थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी. शख्स ने पत्नी और बच्चों को अलग कमरे में बंद कर दिया और गमछा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

शख्स बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था और मेघाहातुबुरु के सेल में भारी वाहन के कॉमन्स कंपनी का इंजीनियर था. मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी में अक्सर विवाद होता था. तीन दिन पहले थाने में भी पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत की थी. 

पत्नी दरअसल पति के शराब लत से परेशान रहती थी. बीती रात भी वो शराब पीकर आया था. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई.