बिहार की बेटी ने मिताली ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा, किया गौरवान्वित
Advertisement

बिहार की बेटी ने मिताली ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा, किया गौरवान्वित

मिताली प्रसाद ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराया. मिताली प्रसाद की उपलब्धि पर नालंदा के लोग गौरवान्वित हैं. मिताली नालंदा के कतरी सराय प्रखंड के मायापुर गांव की रहने वाली हैं. 

 

मिताली प्रसाद ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराया.

नालंदा: बिहार के नालंदा की बेटी मिताली प्रसाद ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराया. मिताली प्रसाद की उपलब्धि पर नालंदा के लोग गौरवान्वित हैं. मिताली नालंदा के कतरी सराय प्रखंड के मायापुर गांव की रहने वाली हैं. 

इससे पहले उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया था. मिताली प्रसाद 6962 मीटर ऊंचाई पर पहुंचकर कामयाबी हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बन चुकी हैं.

मिताली प्रसाद ने 3 जनवरी की रात 12:45 मिनट पर उसने दक्षिण अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ की चोटी पर तिरंगा लहराया. इसके साथ ही मिताली ने पटना विश्वविद्यालय का झंडा भी लहराया. गुरुवार की सुबह वह तराई पहुंचीं. मिताली का लक्ष्य सात महादेश की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर फतह करना चाहती हैं.