Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2992281
Zee Bihar JharkhandPhotosPatna Weather: पटना वासियों! निकाल लो रजाई, शुरू होने वाला है सर्दी का सितम
photoDetails0hindi

Patna Weather: पटना वासियों! निकाल लो रजाई, शुरू होने वाला है सर्दी का सितम

Patna Weather: बिहार की राजधानी पटना में मौसम विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिनों में ठंड के आने की संभावना और तापमान के गिरनें की बात कही हैं. यहा के हवा की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं हैं.

पटना वेदर रिर्पोर्ट

1/6
पटना वेदर रिर्पोर्ट

Patna Weather: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच ठंड ने दस्तक दे दी है. अगले दो दिन तक सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले 48 घंटों में रजाई वाली ठंड आने ही वाली है.

 

मोतिहारी तापमान

2/6
मोतिहारी तापमान

सुबह और शाम लोगों को ठंड का अहसास अब हो रहा है. गुरुवार को सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में दर्ज किया गया हैं. वहां पर अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस हैं. 

 

 

औरंगाबाद तापमान

3/6
औरंगाबाद तापमान

इसी के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है.

 

चक्रवात का असर

4/6
चक्रवात का असर

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में बने चक्रवात का हल्का असर देखने को मिल सकता है .

 

 

वाहनों की आवाजाही में बरते सावधानी

5/6
वाहनों की आवाजाही में बरते सावधानी

राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों में घटकर मौसम को ठंडा बनाएगा. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में सुबह के समय वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

 

 

हवा के गुणवत्ता

6/6
हवा के गुणवत्ता

बात की जाए हवा के गुणवत्ता की तो पटना का AQI 152, मोतिहारी में 92 और औरंगाबाद में 99 है.  तीनों जिलो में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं हैं.