झारखंड: 39 साल के हुए 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी, सफलता की लिखी है नई इबादत
Advertisement

झारखंड: 39 साल के हुए 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी, सफलता की लिखी है नई इबादत

छोटे सर शहर रांची की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का एक लंबा सफर धोनी ने तय किया है. अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं.

झारखंड: 39 साल के हुए 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी, सफलता की लिखी है नई इबादत

रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं. देश को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले करिश्माई कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था. आज महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है.

छोटे सर शहर रांची की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक का एक लंबा सफर धोनी ने तय किया है. अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं.

धोनी ने लिखी है सफलता की कई कहानियां
धोनी के नाम आईसीसी (ICC) की तीनों बड़ी ट्रॉफी है. जिसमें 2007 का वर्ल्ड टी-20 (T-20 World Cup), 2011 का वर्ल्ड कप (World Cup) और 2013 का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champion Trophy) शामिल है. धोनी टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर लेकर जा चुके हैं

क्रिकेट कर्नल और किसान
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट से जितना प्यार है उतना ही आर्मी से. आए दिन ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले थे, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का आर्मी से प्यार जाहिर होता रहता है. फिर चाहे उनके पहनावे में इंडियन आर्मी का ड्रेस हो या फिर उनकी गाड़ियों में भारतीय सेना का लोगो.

महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से भी नवाजा गया है और हाल के दिनों में धोनी खेती भी करते नजर आए थे. इसीलिए एक ऐसा पहला शख्स है जो क्रिकेटर भी है, कर्नल भी और किसान भी. धोनी तीनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

माही हैं 'स्टंपिंग किंग'
धोनी तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर है, जिन्होंने अपने 500 मैच में 780 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. इसमें सबसे पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर हैं और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं. जिन्होंने 998 और 905 खिलाड़ियों को वापस भेजा है. धोनी के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक कुल 178 स्टंपिंग्स की है. जबकि टी-20 में धोनी सबसे सफल विकेटकीपर है, जहां उनके नाम 82 शिकार है.

Pak के खिलाफ किया था शतक का आगाज
एमएस धोनी ने अपना पहला वनडे और टेस्ट शतक पाकिस्तान के खिलाफ पूरा किया था, जहां उन्होंने 148 रनों की शानदार पारी खेली थी. धोनी ने वनडे मुकाबलों में अभी तक कुल 217 छक्के मारे हैं. धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. कप्तान के तौर पर भी धोनी ने सबसे ज्याद छक्के लगाए हैं.धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम लगातार दो बार आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड है.

धोनी के नाम पर बन चुकी है फिल्म
एम एस धोनी 'द अनटोल्ड स्टोरी' नाम से महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक बन चुकी है, जिसमें मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. शूटिंग के लिए सभी कलाकार कई दिनों तक रांची में ही रहे थे.