क्रिकेटर से किसान बने धोनी, खेती करते VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Advertisement

क्रिकेटर से किसान बने धोनी, खेती करते VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने गृह नगरी रांची में है और अपने घर के आसपास खेती करते नजर आ रहे हैं.

खेती करते दिखे महेंद्र सिंह धोनी.

झारखंड: भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदी पर पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब क्रिकेटर के साथ-साथ किसान बन गए हैं. धोनी इन दिनों तरबूज और पपीते की खेती करते नजर आ रहे हैं. इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए किया है.

अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रांची में 20 दिनों में तरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती (Organic farming) की शुरुआत की है, यह पहली बार है कि इसे लेकर काफी उत्सुक हूं.'

वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने गृह नगरी रांची में है और अपने घर के आसपास खेती करते नजर आ रहे हैं. धोनी के द्वारा डाले गए वीडियो और उस पर लिखे हुए राइटर से यह तो स्पष्ट हो रहा है कि धोनी ने तरबूज और पपीते की खेती कर काफी खुश हैं.

पूजा अर्चना करते दिख रहे धोनी
वायरल हुए वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जैविक खेती शुरू करने से पहले विशेषज्ञों के साथ पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनके बचपन के दोस्त भी उनके साथ मौजूद हैं. दरअसल, तैयारियों के बीच बीज बोने से पहले धोनी अगरबत्ती धूप जलाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं, जिसके बाद नारियल फोड़ते भी दिखाई दिए हैं.

आईपीएल से कर सकते हैं वापसी
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 (IPL 2020) से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. यह टी20 लीग इस साल 29 मार्च को शुरू होगी. एमएस धोनी को एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जा सकेगा.