झारखंडः पहली पत्नी के रहते नाबालिग को भगा ले आया मुंबई से गोमिया, गिरफ्तार
trendingNow,recommendedStories0/india/bihar-jharkhand/bihar540998

झारखंडः पहली पत्नी के रहते नाबालिग को भगा ले आया मुंबई से गोमिया, गिरफ्तार

नाबालिक लड़की के भगाने के आरोपी गोमिया के साड़म निवासी सोनू करमाली को मुम्बई से गोमिया आये तीन सदस्यीय मुंबई पुलिस की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गई. 

झारखंडः पहली पत्नी के रहते नाबालिग को भगा ले आया मुंबई से गोमिया, गिरफ्तार

बोकारोः मुंबई के कुर्ला ईस्ट के नेहरू नगर पुलिस थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की के भगाने के आरोपी गोमिया के साड़म निवासी सोनू करमाली को मुम्बई से गोमिया आये तीन सदस्यीय मुंबई पुलिस की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गई. वहीं सोनू के साथ भगाकर लाई गई नाबालिक लड़की को भी बरामद कर लिया गया.

गोमिया थानेदार अनिल उरांव के सहयोग से कुर्ला ईस्ट थाना के पुलिस उपनिरीक्षक सूरज मनोज आगे ने दोनों का मेडिकल जांच कराया. इस संबंध में सोनू करमाली के खिलाफ मुंबई के कुर्ला ईस्ट के नेहरू नगर थाना में कांड मामला दर्ज किया गया था. 

पुलिस के जानकारी के मुताबिक, गोमिया के साड़म निवासी सोनू करमाली पिछले दिनों काम करने के लिए मुंबई गया था, जहां मुंबई के कुर्ला ईस्ट के नेहरू नगर के एक होटल में काम करने लगा. इसी बीच होटल के बगल में रहने वाली एक नाबालिक लड़की से उसे प्यार हो गया और दोनों मौका पाकर मुंबई से भाग गोमिया आ गए.

इस संबंध में कुर्ला के होटल मालिक से पूछताछ के बाद नेहरू नगर थाना में नाबालिग लड़की के भगाने के आरोप में सोनू करमाली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. वहीं इसकी सूचना गोमिया पुलिस को भी दूरभाष पर दी गई. गोमिया में मामले का खुलासा तब हुआ जब पति-पत्नी के झगडे को सुलझाने का मामला साडम पश्चिमी की मुखिया शोभा देवी के पास आया, और तुरन्त इसकी सूचना उन्होंने गोमिया थाना को दिया गया.

इधर सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस आरोपी सोनू करमाली को साड़म स्थित आवास से नाबालिग लड़की के साथ हिरासत में ले लिया. और इसकी सूचना कुर्ला ईस्ट के नेहरू नगर पुलिस को दिया. शनिवार को नेहरू नगर की पुलिस गोमिया थाना पहुंचकर नाबालिक लड़की के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गोमिया पुलिस के सहयोग से दोनों का मेडिकल जांच कराया गया. 

पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू पहले से ही विवाहित है और उसे एक साल का बच्चा भी है, आरोपी की पत्नी और माँ का रो कर बुरा हाल है. इधर आरोपी एवं नाबालिग लड़की को कुर्ला ईस्ट पुलिस द्वारा मुंबई ले जाने की कारवाई की जा रही थी. मुम्बई पुलिस टीम में पुलिस सब इंस्पेक्टर सूरज मनोज आगे के साथ कांस्टेबल नितिन अमृत वाघ तथा महिला कांस्टेबल स्वर्णा म्हात्रे शामिल थे.