)
Munger News: असरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 34 वर्षीय शादी शुदा मामा ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग भांजी अपने गांव के एक प्रेमी के साथ भाग गई थी, जब दिल्ली में रह रहे परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने भाई (नाबालिग के मामा) को फोन कर पूरा मामला बताया. इसके बाद मामा ने नाबालिग की खोजबीन की और उसे अपने घर ले आया.
आक्रोशित मामा ने किया दुष्कर्म
इसी दौरान देर रात उसका प्रेमी भी घर पर पहुंच गया, जिससे मामा आक्रोशित हो गया और भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, हालांकि घटना के समय आरोपी की पत्नी घर में मौजूद नहीं थी. किसी तरह नाबालिग के हाथ फोन लगा और उसने असरगंज थाने को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय, अपर थाना अध्यक्ष मो. हसीब, पी एस आई नेहा कुमारी और राहुल कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर थाने ले आए. जिसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया जंहा कई साक्ष्य इकट्ठा किए गए.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
इधर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है, जिसमें पीड़िता ने अपने मामा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच एवं न्यायालय में बयान दर्ज करने के लिए मुंगेर भेज दिया है. साथ ही, गिरफ्तार आरोपी चंद्रशेखर कुमार को भी मुंगेर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में सीडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि असरगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके नजदीकी रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता को मेडिकल जांच एवं कोर्ट में बयान के लिए भेजा गया है. कांड के एकमात्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!