Muzaffarpur Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला में देर शाम एक तीन मंजिला मकान के ऊपर वाले फ्लोर में आग लग गई. जिससे वहां रखा सामान धू-धूकर जलने लगा. वहीं मकान में रह रहे लोग घर छोड़कर सड़क पर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतना भीषण था कि अन कंट्रोल हो रहा था. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना में बेटी की शादी के लिए रखे गए करीब 15 लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गई है.
घटना के संबंध में पीड़ित सबिता देवी ने बताया आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखे गए सभी सामान जल कर खाक हो गए है. उन्होंने बताया कि करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. वहीं स्थानीय ऑटो चालक मो सज्जाद ने बताया कि आग इतना भीषण था कि आग लगने वाले मकान में दूसरे मकान के सहारे तीन चार लड़कों के साथ जा कर आग को पानी से बुझाने का प्रयास किया,लेकिन आग नही बुझा.
जिसके बाद दमकल की गाड़ी आई, तब जाकर आग पर काबू पाया गया.अनमंडल अग्नि शमन अनुमंडल पदाधिकारी राम निवास पांडे ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी. जिसे बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगा है. आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियां मंगाई गई थी, लेकिन डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया है.
इनपुट- मणितोष कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!