रांची: निगम कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 7वें वेतन की कर रहे मांग
Advertisement

रांची: निगम कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 7वें वेतन की कर रहे मांग

दरअसल सातवें वेतनमान की मांग को लेकर नगर निगम के करीब 400 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. 

लगातार तीसरे दिन भी जारी रही नगर निगर कर्मचारियों की हड़ताल.

रांची: रांची में नगर निगम के कर्मचारियों का हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. इस कारण लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. 

दरअसल सातवें वेतनमान की मांग को लेकर नगर निगम के करीब 400 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. 

इस कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, शहर की साफ सफाई के अलावा कई अन्य काम भी प्रभावित हो रहा है.

नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर गए लोगों ने कहा कि बोर्ड में सातवां वेतनमान का 30% फीसदी राशि निगम मद से देने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन कर्मचारी संघ ने कहा कि जब तक सरकार शत प्रतिशत वेतन नहीं देगी अनशन जारी रहेगा.

जाहिर है नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है, लिहाजा अपनी मांग को लेकर कर्मचारी नगर निगम के मुख्य द्वार पर अनशन पर बैठे हुए हैं.