Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2806210

सूटकेस में मिली प्रेमिका की लाश, 4 साल से थे रिलेशन में पूजा और अमित, सनकी प्रेमी ने किया कत्ल

Nalanda Murder News: नालंदा जिले में प्रेम प्रसंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर सुनसान जगह फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

नालंदा में प्रेम-प्रसंग में खौफनाक वारदात
नालंदा में प्रेम-प्रसंग में खौफनाक वारदात

Nalanda Murder Mystery: नालंदा जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना नालंदा जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना के बारे में जानिए
पुलिस के अनुसार, अमित कुमार और पूजा कुमारी पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग में थे. पूजा कुमारी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी, जबकि अमित कुमार एक निजी संस्थान में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले दोनों एक कमरे में मिले थे, जहाँ किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हुई थी. इसी कहासुनी के बाद अमित ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि प्रेमी अमित कुमार ने पूजा कुमारी को बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित अपने कमरे पर बुलाया. वहाँ उसने धारदार हथियार से पूजा का गला रेत दिया और शव को एक नए सूटकेस में बंद कर दिया. रात के अंधेरे में अमित ने शव को सोहसराय थाना क्षेत्र के पटेलनगर के पास सुनसान खंदा इलाके में फेंक दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

​यह भी पढ़ें:लव अफेयर या कुछ और...? कॉलेज से घर लौट रहा था युवक, रास्ते में मार दी गई गोली

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी प्रेमी अमित कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कमरे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया, जहाँ खून के छींटे भी पाए गए. इसके अलावा, पुलिस आरोपी की निशानदेही पर फेंके गए सूटकेस की तलाश कर रही है. इस जघन्य अपराध के बाद नालंदा में लोग स्तब्ध हैं और हर तरफ इस घटना को लेकर चर्चाएं हो रही हैं.

रिपोर्ट: ऋषिकेश

यह भी पढ़ें:रील बनाने से पहले सोचें! ट्रेन के इंजन पर हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news