)
Nalanda 5 People Drowned: बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने नदी डैंप में डूबने से दो युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि मोहम्मद अनस और मोहम्मद फैसल समेत पांच युवक गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने नदी डैंप में नहाने गए थे. नहाने दौरान ही पांच युवक गहरे पानी में चले गए. जिससे सभी युवक डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने किसी तरह से तीन युवकों को डूबने से बचाया, लेकिन दो युवक को नहीं बचाया जा सका. घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया.
फिलहाल परिजन घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं. एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव की खोजबीन की जा रही है. लगातार दोनों युवकों के शव खोजने के लिए पंचाने नदी में रेस्क्यू किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर राजगीर डीएसपी एवं थानाध्यक्ष सीओ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. ज्यादा रात होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू को बंद कर दिया गया. मृतक फैसल और अनस सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव के रहने वाले बताए जाते है.
वहीं लखीसराय के बड़हिया कॉलेज गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के रहने वाले कुंदन कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार कुंदन बड़हिया बिजली ऑफिस में स्विच बोर्ड ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुंदन विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गंगाजल लेने के लिए घाट पर पहुंचे थे. इस दौरान वे स्नान करने लगे और गहरे पानी में चले गए. तेज धारा में बहने से उनकी डूबकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव की खोजबीन शुरू कर दी.
रिपोर्ट- ऋषिकेश
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!