Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2905335

Nalanda News: सिलाव में दर्दनाक हादसा, मकान का छत गिरने से मजदूर की मौत, चार घायल

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव में सोमवार को पुराने मकान को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हुआ. अचानक मकान का पिछला हिस्सा गिर पड़ा, जिससे पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए. ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दबे लोगों को बाहर निकाला.

नालंदा के सिलाव में जर्जर मकान गिरा
नालंदा के सिलाव में जर्जर मकान गिरा

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गांव में एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मकान का पिछला हिस्सा जोरदार आवाज के साथ ढह गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे में गांव के ही महेश्वर मांझी (44 वर्ष), जो स्वर्गीय बंगाली मांझी के पुत्र थे, मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने महेश्वर मांझी को मृत घोषित कर दिया. वहीं चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज जारी है.

ग्रामीणों ने बताया कि यह मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था. लंबे समय से इसे तोड़े जाने की योजना थी. जब मजदूर इसे तोड़ रहे थे तभी अचानक पूरा पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और मजदूर उसके नीचे दब गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना तेज़ और अचानक हुआ कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक महेश्वर मांझी का परिवार इस हादसे से सदमे में है. रिश्तेदारों ने बताया कि महेश्वर परिवार का सहारा थे और उनकी मौत ने परिवार को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है. चार घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिससे गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है.

इनपुट- ऋषिकेश कुमार

ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल के बेड पर मरीज की जगह सो रहा कुत्ता, प्रसव कक्ष के गंदगी का भी अंबार!

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news