)
Nawada Crime News: नवादा में जिले की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुंधति राय के नाती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान कुमार रवि शंकर के 21 वर्षीय पुत्र पुष्पांशु शंकर उर्फ अंकुश के रूप में हुई है. मृतक पुष्पांशु शंकर अंकुश अपनी नानी डॉ. अरुंधति राय के प्रसाद बीघा स्थित घर पर रहता था. वह प्रतिदिन लगभग 3 किलोमीटर दूर इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी फर्नीचर फैक्ट्री देखने आता था.
ग्राइंडर मशीन से गला काटकर हत्या
परिवार के सदस्यों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे. पुष्पांशु लगभग डेढ़ साल पहले बेंगलुरु से पढ़ाई पूरी कर गांव लौटा था. वह बेंगलुरु में चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा था. गांव लौटने के बाद उसने अपने पिता का बोझ कम करने के लिए फैक्ट्री की जिम्मेदारी संभाल ली थी, लगभग एक महीने पहले ही उसने नवादा में एलएलबी कोर्स में दाखिला लिया था.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पांशु की हत्या ग्राइंडर मशीन से गला काटकर की गई है. घटनास्थल पर उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त पाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस घटना के बाद नवादा एसपी अभिनव धीमान के ने बताया कि अभी तक इस हत्याकांड में पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त मोबाइल को बरामद किया है. एक SIT टीम का गठन कर जल्द ही मामला का खुलासा किया जाएगा.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!