Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2787476

Nawada News: 6 महीने और 5 लाख की डिमांड, दहेज लोभियों ने अपने ही हाथों से उजाड़ दिया अपना संसार!

Nawada Crime News: मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज में 5 लाख रुपयों की डिमांड करने का आरोप लगाया है. इसी कारण से ससुरालवालों ने बेटी की हत्या कर दी.

नवादा दहेज हत्या
नवादा दहेज हत्या

Nawada Dowry Death: बिहार में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई. ताजा मामला नवादा जिले से सामने आया है. यहां नवविवाहिता की जहर खाने से संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी. यह घटना वारिसलीगंज से सामने आई है. मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. जमुई जिला अन्तर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरसंडा गांव निवासी उपेन्द्र वर्मा उर्फ विरेन्द्र प्रसाद वर्मा ने अपनी 22 वर्षीय बेटी मुस्कान कुमारी की शादी 9 दिसंबर 2024 को नवादा जिला अन्तर्गत वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के सिमरी गली मुहल्ला निवासी जनार्दन प्रसाद के पुत्र माहित कुमार के साथ हिन्दू रिति रिवाज से किया था. मृतका के पिता ने बताया कि शादी के 6 महीना तक मेरी बेटी ठीक-ठाक ससुराल में रही. उसके बाद दमाद और उनके परिजन के द्वारा 5 लाख रुपये की डिमांड मेरी बेटी से करने लगे. 

उन्होंने कहा कि मांगी गई राशि देने में असमर्थता जताने के बाद उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे. उन्होंने बताया कि मंगलवार (03 जून) की शाम को बेटी से वीडियो कॉलिग पर बात हुई थी. उसके बाद रात लगभग 8.50 बजे दमाद ने फोन करके बताया कि बेटी मुस्कान की तबियत खराब हो गई है. खबर मिलने के बाद जब मैं अपने परिवार के साथ वारिसलीगंज पहुंचे, तब देखा कि सरकारी अस्पताल में मेरी बेटी मृत अवस्था में पड़ी है. उसके मुंह और नाक से झाग निकला हुआ है. उसके बाद मैं इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. 

ये भी पढ़ें- तुर्की रेपकांड में बड़ी कार्रवाई, SSP ने थानेदार सहित 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना बाद पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. तत्पचात मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में दमाद माहित कुमार, मृतका के ससुर जनार्दन प्रसाद, ननद ममता कुमारी, मोनी कुमारी एवं बन्ना कुमारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी संख्या-294/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट- यशवंत

बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news