)
Rojgar Mela in Nawada: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है. इसके लिए न तो आपको किसी कॉम्पिटिशन की जरूरत है और न हीं एग्जाम देने की. जी हां, आपने सही पढ़ा. उन्हें सिर्फ दस्तावेज दिखाना होगा और इंटरव्यू क्लियर करना होगा, इसी आधार पर नौकरी दे दी जाएगी. बता दें कि नवादा जिले में एक साथ 50 पदों पर बहाली के लिए श्रम संसाधन विभाग ने सूचना दी है. श्रम संसाधन विभाग, पटना के निर्देश पर नवादा जिला नियोजनालय युवाओं को यह खास मौका दे रहा है. जिला नियोजनालय नवादा रोजगार मेला का आयोजन कर रहा है, जिसमें महाराष्ट्र की कंपनियों के द्वारा 50 पदों पर सीधी भर्ती होगी.
कल (6 दिसंबर) नवादा जिला नियोजनालय ने एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया है. जिसका लोकेशन, नवादा की संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आईटीआई परिसर है. जिसमें शर्मा इंटरप्राइजेज, अहमदनगर (महाराष्ट्र) कंपनी के 50 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी. इस दौरान शर्मा एंटरप्राइजेज 50 मशीन ऑपरेटर और लाइन ऑपरेटर के पदों पर बहाली करेगा. चुने गए अभ्यर्थियों की पोस्टिंग हरियाणा होगी. बता दें कि इसके लिए अभ्यर्थियों को अच्छी सैलरी भी दी जा रही है. इस रोजगार मेले में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, आईटीआई या डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. मशीन ऑपरेटर के लिए 13 हजार 500 रुपए प्रतिमाह (सीटीसी) और लाइन ऑपरेटर के लिए 14 हजार 500 रुपए प्रतिमाह (सीटीसी) का वेतन मिलेगा. साथ ही, इपीएफ, ईएसआईसी और रहने की सुविधा भी दी जाएगी.
जिला नियोजनालय की माने तो इस रोजगार मेला में 18 से 45 वर्ष वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. 6 दिसंबर को इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेला में आना होगा और उन्हें अपने साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र की कॉपी, आईडी कार्ड की कॉपी, रंगीन फोटो और बायोडाटा साथ लेकर जाना होगा. उपस्थित होने का समय भी निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेला में केवल वही अभ्यर्थी जुड़ सकते हैं, जिन्होंने अपना पंजीयन एनसीएस पोर्टल पर करवा रखा है. जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकृत नहीं है वह खुद या जिला नियोजनालय में निबंधन कराकर इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!