Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2995862
Zee Bihar JharkhandPhotosBihar Chunav 2025: डरने की जरूरत नहीं, आप आराम से दीजिएगा वोट! घोड़े पर सवार जवान कर रहे चप्पे-चप्पे की निगरानी
photoDetails0hindi

Bihar Chunav 2025: डरने की जरूरत नहीं, आप आराम से दीजिएगा वोट! घोड़े पर सवार जवान कर रहे चप्पे-चप्पे की निगरानी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण का मतदान संपन्न हो, उसके लिए दियारा क्षेत्र में विशेष रूप से घुड़सवार दस्ते की टीम को उतारा गया है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में यह घुड़सवार दस्ते की टीम गश्त करेगी.

दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान की तैयारी चल रही

1/5
दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान की तैयारी चल रही

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान की तैयारी चल रही है. ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में अब घुड़सवार दस्ते की टीम चल रही है. घोड़े पर सवार होकर पुलिस के जवान संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं. रजौली विधानसभा के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और प्रभावी इंतजाम किए गए हैं. 

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

2/5
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

तस्वीर नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुदूरवर्ती इलाके की है, जहां घुड़सवार पुलिस दस्ते की तरफ से व्यापक पैमाने पर पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है. घुड़सवार टीम रजौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. 

विशेष रूप से घुड़सवार दस्ते की टीम को उतारा गया

3/5
विशेष रूप से घुड़सवार दस्ते की टीम को उतारा गया

विधानसभा क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति और दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन ने इस बार विशेष रूप से घुड़सवार दस्ते की तैनाती की है, ताकि रजौली में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई घटना ना हो. अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए विशेष रूप से घुड़सवार दस्ते की टीम को उतारा गया है.

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी

4/5
अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी

रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण का मतदान संपन्न हो, उसके लिए दियारा क्षेत्र में विशेष रूप से घुड़सवार दस्ते की टीम को उतारा गया है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में यह घुड़सवार दस्ते की टीम गश्त करेगी, भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल के साथ पुलिस जवान को रजौली क्षेत्र में उतारा गया है, जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र है वहां पर विशेष रूप से यह पुलिसकर्मी तैनात है और कड़ी निगरानी रखने का काम करेंगे. 

चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार

5/5
चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार

आगे उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है नवादा पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. हर एक चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा