झारखंड: माओवादियों ने कर दी नक्सली 'जीतन मांझी' की हत्या, दहशत में ग्रामीण
Advertisement

झारखंड: माओवादियों ने कर दी नक्सली 'जीतन मांझी' की हत्या, दहशत में ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन चौकन्ना हो गई. इसके बाद सीआरपीएफ जवान एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

झारखंड: माओवादियों ने कर दी नक्सली 'जीतन मांझी' की हत्या, दहशत में ग्रामीण.

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग के आंगो थाना क्षेत्र के कीमो पंचायत ऐदला हरली में माओवादियों ने देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी. माओवादियों ने जीतन मांझी की बर्बर हत्या कर दी. 

हत्या करने के बाद माओवादियों ने ग्रमीणों के साथ मिलकर सोमवार सुबह प्रात: 4 बजे शव को दफना भी दिया. इसके बाद ऐदला हरली गांव में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन चौकन्ना हो गई. इसके बाद सीआरपीएफ जवान एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

जीतन मांझी भी माओवादी बताया जा रहा है. उसके खिलाफ अंगों थाना में केस दर्ज था. उसके खिलाफ वारंट भी निकला हुआ था. पुलिस इसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई है.