Bihar: नीतीश सरकार ने IPS-BAS अधिकारियों का किया तबादला, संजय कुमार सिंह बनें मद्यनिषेध SP पटना
Advertisement

Bihar: नीतीश सरकार ने IPS-BAS अधिकारियों का किया तबादला, संजय कुमार सिंह बनें मद्यनिषेध SP पटना

Bihar Officers Transfer:नीतीश कुमार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं. सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 8 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 7 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं.

नीतीश सरकार ने IPS-BAS अधिकारियों के किए तबादले. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पटना: बिहार की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं. सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 8 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 7 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. आईएएस जिउत सिंह को पूर्णियां का नगर आयुक्त बनाया गया है. बिप्रसे के अफसर विजय कुमार सिंह को बेगूसराय का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.

         यहां देखें पूरी List:

  • एमआर नायक बने BMP पटना
  • के एसअनुपम्म आईजी आधुनिकीकरण
  • रविरंजन कुमार को बीएमपी 15  कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार
  • संजय कुमार सिंह मद्यनिषेध SP पटना
  • राकेश कुमार सिन्हा स्पेशल ब्रांच SP
  • पंकज कुमार आर्थिक अपराध SP
  • चंद्र शेखर प्रसाद विद्यार्थी राजस्व एवं भूमि सुधार के संयुक्त सचिव

       BAS अफसरों का तबादला

  1. अजय कुमार-ADM विभागीय जांच अधिकारी मुज्जफरपुर
  2. अतुल वर्मा-बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर
  3. माधव कुमार सिंह-ADM बांका
  4. अरुण कुमार ठाकुर-डीडीसी कटिहार
  5. अरुण कुमार -SDO हाजीपुर
  6. संदीप शेखर -निदेशक, स्वरोजगार पूर्णियां
  7. महफूज आलम-बांका स्वरोजगार निदेशक

बता दें कि नए साल के दिन भी नीतीश कुमार सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए थे. ऐसे में एक बार फिर सरकार ने अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं.