)
Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ में विश्वकर्मा पूजा और ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस ने शहर के अम्बेडकर चौक पर गुरुवार की सुबह मॉक ड्रील किया. पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी और एसपी के निर्देश पर शहर के अंबेडकर चौक के पास पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने मॉक ड्रिल और नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. मॉक ड्रिल के दौरान पर्व में होने वाले उपद्रव की घटना को रोकने के लिए कौन-कौन से उपाय किया जाना है, इसकी जानकारी दी गई.
पुलिस के अधिकारीयों ने किया प्रेक्टिस
वहीं मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के अधिकारी और जवान दो गुट में बट कर किस प्रकार उपद्रव घटना को रोकना है इसका प्रेक्टिस किया. मौके पर मौजूद एसडीपीओ के द्वारा इस दौरान कई टिप्स भी दिए गए. साथ ही नगर थाना परिसर में पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. जिसमे एसडीपीओ एन आजाद अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया सहित कमिटी के सदस्य ओर गणमान्य लोग शामिल हुए.
एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया
आने वाले पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे, इसको लेकर डीसी और एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन के द्वारा हर प्रकार की तैयारी की जा रही है. आज मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस के अधिकारी और जवानों को उपद्रव की घटना को रोकने तथा तत्काल कार्रवाई करने की जानकारी दी गई. कहा कि पांच सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी का त्यौहार के साथ साथ 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाया जाना है. जुलूस को शांतिपूर्वक तरीके से नगर भ्रमण करने का निर्देश दिया गया और त्योहारों को लेकर अंबेडकर चौक पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल में असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों को मैसेज जाएगा पुलिस तैयार है. कोई व्यवधान उत्पन्न करेंगे तो प्रशासन पूरी शक्ति के साथ निपटने की तैयारी में है.
अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने बताया
शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकलना होगा, ताकि लोगों को आप व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना हो इसका ध्यान रखना है. जुलूस के दौरान पुलिस के साथ जिला प्रशासन में मुख्य रूप से होंगे. साथ ही साथ जितने भी रूट लाइन है हमारा प्रयास रहेगा बिजली तार की जो भी व्यवस्था है वह दुरुस्त है.
इनपुट: सोहन प्रमाणिक
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!