)
Palamu Naxalite Encounter: पलामू पुलिस ने आज यानी रविवार (14 सितंबर) को अपने 2 साथी जवानों के शहादत का बदला ले लिया है. पुलिस बल ने मनातू और तरहसी के सीमावर्ती जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के इनामी कमांडर मुखदेव यादव को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह-सुबह मनातू जंगल में नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी टीएसपीसी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया है. मुखदेव यादव के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. सुरक्षाबलों ने शव के पास से एक इंसास राइफल भी बरामद किया है. एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
बता दें कि बीती 3 सितंबर को TSPC के साथ हुए मुठभेड़ में जवान संतन मेहता और सुनील राम शहीद हो गए थे, जिसके बाद 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को टारगेट कर एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है. सर्च अभियान में कोबरा, जगुआर समेत अन्य बलों के 200 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. सर्च अभियान के क्रम में जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम मनातू के जंगलों में घुसी, वैसे ही टीएसपीसी के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दिया दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जिसमें माओवादी मुखदेव यादव मारा गया.
एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल भी बरामद किया गया है. वहीं सर्च अभियान में कोबरा जगुआर समेत अन्य बलों को भी तैनात किया गया है. एसपी ने बताया कि टीएसपीसी के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जिसमें 200 से भी अधिक जवानों को तैनात किया गया है. रीष्मा रमेशन ने बताया कि टीएसपीसी ने पलामू के मनातू तरहसी और चतरा के सीमावर्ती इलाकों को अपना ठिकाना बना रखा है. सुरक्षाबल जल्द ही अन्य माओवादियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!