)
Bihar ANM Vacancy in Health Department: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव से होने हैं. चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है. इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती निकलने वाली है. जानकारी के मुताबिक, बिहार में जल्द ही 10 हजार से अधिक नर्सों (ANM) की बहाली की जानी है. इनमें से 5 हजार से अधिक नर्सों (ANM) की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती में बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट को उम्मीदवारों के आवेदन भी मिल चुके हैं, क्योंकि आवेदन करने की लास्ट डेट 28 अगस्त थी. हालांकि, जो लोग इस भर्ती में अप्लाई करने से चूक गए उनको जल्द ही फिर से मौका मिलने वाला है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्थायी पदों पर एएनएम की नियुक्ति बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से कराई जाएगी. जल्द ही इस नियुक्ति को लेकर अधियाचना आयोग को भेजी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े ने बताया कि चुनावी साल में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा किए जाने की कोशिश चल रही है. जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर 5006 पदों पर एएनएम की संविदा के आधार पर नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की जा रही है.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!