)
BPSC TRE 4 Exam: बिहार में लंबे समय से लंबित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अब तेज होने वाली है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन इस साल के अंत में किया जाएगा. यह परीक्षा 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इस भर्ती के जरिए लगभग 27,910 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. हालांकि, बीपीएससी की ओर से इसका औपचारिक विज्ञापन अभी जारी नहीं हुआ है.
पहले होगी एसटीईटी परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि टीआरई 4 से पहले बिहार बोर्ड की ओर से एसटीईटी (STET) परीक्षा कराई जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से 16 सितंबर 2025 तक लिए जाएंगे. एसटीईटी की परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक होगी और परिणाम 1 नवंबर तक घोषित कर दिया जाएगा. इसके तुरंत बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) आयोजित होगी.
बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली टीआरई 4 परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी. परीक्षा परिणाम जनवरी 2026 में जारी किए जाएंगे. संभावना है कि रिजल्ट 20 से 24 जनवरी 2026 के बीच प्रकाशित होंगे. इससे अभ्यर्थियों को नए साल की शुरुआत में बड़ी राहत मिलेगी.
राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे. अब परीक्षा की तिथि तय होने से अभ्यर्थियों में उत्साह और उम्मीद दोनों बढ़ गए हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस भर्ती से स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक पूरी होगी.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!