)
Patna News: पटना में चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए जेल में बंद शूटर उमेश राय और कारोबारी अशोक साव का नार्को टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. गांधी मैदान थाना में दर्ज इस मामले के आइओ कुमार अभिनव ने कोर्ट में बताया कि दोनों से पूछताछ के बावजूद ठोस जानकारी नहीं मिली है.
नार्को टेस्ट से घटना का आ सकता है पूरा सच
पुलिस का मानना है कि दोनों कुछ न कुछ छिपा रहे हैं, इसलिए नार्को टेस्ट से घटना का पूरा सच सामने आ सकता है. हालांकि, दोनों आरोपियों के वकील ने इसका विरोध किया है. कोर्ट से अनुमति और दोनों की सहमति मिलने के बाद ही यह टेस्ट हो सकेगा.
चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
उधर, पुलिस ने केस डायरी लगभग पूरी कर ली है और समय पर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है ताकि आरोपियों को किसी तरह का कानूनी लाभ न मिले.
संगीन घटनाओं की समीक्षा
गौरतलब है कि गोपाल खेमका की हत्या बीते 4 जुलाई की रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास के गेट पर कर दी गई थी. इस बीच सेंट्रल रेंज के आइजी जितेंद्र राणा ने पटना समेत जिले में पिछले दो महीने में हुई आधा दर्जन से अधिक संगीन घटनाओं की समीक्षा की.
आइओ को सख्त निर्देश
उन्होंने सभी आइओ को फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जेल में बंद अपराधियों के खिलाफ समय पर चार्जशीट दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है.
रिपोर्ट: प्रकाश सिन्हा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!