)
Patna Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड और कनकनी के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को 26 जिलों में 'कोल्ड डे' और पूरे राज्य में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. नए साल के पहले सप्ताह तक राहत के आसार नहीं हैं, 1 जनवरी तक भीषण ठंड का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. राजधानी पटना में आज (28 दिसंबर) अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
राजधानी पटना में AQI का क्या हाल?
सुबह 8:30 बजे पटना का AQI 130 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है. पटना में PM10 स्तर शहर के औसत वायु गुणवत्ता स्तर के आधार पर 90 µg/m³ है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. हवा की PM2.5 का लेवल की बात करें तो वर्तमान PM2.5 स्तर शहर के औसत वायु गुणवत्ता स्तर के आधार पर 49 µg/m³ है, इससे संवेदनशील व्यक्तियों को सतर्क रहना चाहिए. बता दें कि 0 से 50 AQI अच्छा, 50 से 100 मध्यम, 100 से 150 AQI के बीच खराब, 150 से 200 AQI के बीच अस्वस्थ, 200 से 300 AQI के बीच गंभीर तो 300 से ऊपर AQI को सबसे खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है.
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
खराब मौसम को देखते हुए पटना DM ने बीते शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कलों में 30 दिसंबर तक 8वीं तक की कक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया है. वही 8वीं से ऊपर तक की कक्षा 10 बजे से लेकर दोपहर 03:30 तक आयोजित की जा रही है. ठंड और कोहरे को देखते हुए पूरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. 28 दिसंबर को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, पटना, पश्चिम चंपारण सहित कुल 33 जिलों में घना कोहरा जबकि 26 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर में कोई चेतावनी जारी नहीं किया गया है.