Bihar Weather: देश के लगभग सभी हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी है. बिहार में हिमाचल और राजस्थान से आने वाली पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है. पछुआ बहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.
)
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई है. दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते-होते गुलाबी ठंड से सिहरन होने लग रही है, जिससे मौसम काफी सुहाना भी लग रहा है.
)
मौसम विभाग की माने तो हवा की रफ्तार थमते ही न्यूनतम तापमान में स्थिरता आ सकती है. नवंबर के आखिरी सप्ताह से लोगों को अधिक ठंड का एहसास होने लगेगा. वही, मंगलवार (11 नवंबर) को प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
)
बीते दिन राज्य का अधिकतम तापमान 26.6 से 31 और न्यूनतम तापमान 12.5 से 17.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. राज्य का सबसे कम तापमान औरंगाबाद में दर्ज किया गया, जो कि 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वही, मोतिहारी में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो कि 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.
)
बात करें सबसे कम दृश्यता की तो पूर्णिया में 800 मीटर दर्ज किया गया. पटना जिले में आज आसमान साफ रहने की संभावना है. इस कारण लोगों को सूर्य देव के दर्शन हो पाएंगे. हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है.
)
मंगलवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई तो वही अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली. बता दें कि पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
)
आज बिहार में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह की हल्की ठंड और गरमा-गरम चाय के साथ लोग मौसम को काफी एंजॉय कर रहे हैं.
)
इस साल देश के कई हिस्सों में काफी गर्मी पड़ी, जिसके कारण लोग इस ठंड के मौसम में काफी राहत महसूस कर रहे हैं. आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी, साथ ही कोहरा भी देखने को मिलेगा.
ट्रेन्डिंग फोटोज़