Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2992073
Zee Bihar JharkhandPhotosतैयार हो जाइए! बिहार में शुरू हुआ 'चाय और रजाई' वाला मौसम, फील कीजिए गुड वेदर
photoDetails0hindi

तैयार हो जाइए! बिहार में शुरू हुआ 'चाय और रजाई' वाला मौसम, फील कीजिए गुड वेदर

Bihar Weather: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच सुबह-शाह हल्की ठंड लगने लगी है. अगले दो दिन तक सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों में मौसम को ठंडा बना सकता है. पटना, भागलपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में सुबह के समय वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

चुनावी सरगर्मी के बीच ठंड की दस्तक

1/7
चुनावी सरगर्मी के बीच ठंड की दस्तक

Bihar Weather: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, अगले दो दिन तक सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

 

सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास

2/7
सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास

सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. गुरुवार (6 नवंबर) को पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और मोतिहारी में 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म शहर रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में तापमान बदलाव होने की संभावना नहीं है. सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

 

राज्य में बारिश होगी या नहीं?

3/7
राज्य में बारिश होगी या नहीं?

मौसम विभाग की मानें तो पटना में आज (7 नवंबर) अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राज्य में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में बने चक्रवात का हल्का असर देखने को मिल सकता है.

 

गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी

4/7
गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी

राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों में घटकर मौसम को ठंडा बनाएगा. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में सुबह के समय वाहनों की आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी दी है.

 

पटना में हल्का कोहरा छाया

5/7
पटना में हल्का कोहरा छाया

गुरुवार (6 नवंबर) को राजधानी पटना के आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, वहीं तराई क्षेत्रों में मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला. वही पूर्णिया में दृश्यता घटकर एक हजार मीटर तक रह गई, जिससे सुबह के समय यातायात में भी बाधा उत्पन्न हुई.

 

धुंध की पतली चादर, हल्की हवा और धूप की गर्माहट

6/7
धुंध की पतली चादर, हल्की हवा और धूप की गर्माहट

धुंध की पतली चादर, हल्की हवा और धूप की गर्माहट ने मौसम को राहत भरा बना दिया है. पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर में दिन में तापमान 22 से 28 डिग्री और रात के समय तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 10 से 12 दिनों में उत्तर-पश्चि‍मी हवाएं तेज होने पर रात के तापमान में तापमान में गिरावट हो सकती है.

 

सुहाने मौसम ने लोगों को दी राहत

7/7
सुहाने मौसम ने लोगों को दी राहत

दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी होने का अनुमान है. ग्रामीण इलाके में खुले वातावरण और अधिक नमी के कारण सर्दी का असर शहरों की तुलना में अधिक महसूस होगा. फिलहाल सुहाने मौसम ने लोगों को काफी राहत दी है.