Patna Gold Rate: त्योहारों का सीजन खत्म और शादियों का सीजन शुरू हो चुका हैं. त्योहार हो या शादी का सीजन सभी में गहनों की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है तो लोगों को ये जानने की इच्छा होती है कि आखिर सोने का रेट क्या चल रहा हैं.
)
Patna Gold Rate: सर्दियां आ गई है. इसके साथ ही शादियों का सीजन भी आ चुका है, जिस तरीके से त्योहारों में हर जगह बाजारों में चहल-पहल होती है. उसी तरीके से शादियों के सीजन में गहनों से लेकर सभी चीजों के रेट बढ़ जाते हैं.
)
अगर बात करे गहनों की तो शादियों में सबसे ज्यादा गहने ही लिए जाते हैं लेकिन इस साल गहनों के रेट में सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है. ऐसे में जानकर जाइए कि आखिर सोने और चांदी का रेट 6 नवंबर को कितना चल रहा हैं.
)
24k सोने का मूल्य 12,196 रुपये प्रति ग्राम, 22k सोने का मूल्य 11,180 रुपये प्रति ग्राम और 18K सोने का मूल्य 9,147 रुपये प्रति ग्राम चल रहा हैं.
)
कल के मुकाबले अगर देखा जाए तो 24K में 43 रुपये की बढ़त, 22K में 40 रुपये की और 18K में 31 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ आइए आपको चांदी की कीमत के बारे में भी बताए.
)
चांदी की कीमतों में कल से चढ़ाव देखा जा रहा है. आज बाजारों में चांदी की कीमत 151 रुपये प्रति ग्राम है. कल के मुकाबले अगर देखा जाए तो बाजारों में चांदी की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़