)
Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना में ठंड ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं.
)
प्रदेश का सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में हैं, जहां तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस हैं. सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस सासाराम में दर्ज किया गया हैं.
)
सबसे कम दृश्यता की बात करे तो 800 मीटर पूर्णिया में है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.
)
दिन में धूप निकलने के करण लोगों को ठंड का एहसास फिलहाल नहीं के बराबर हो रहा है. अगले कुछ दिनों तक राज्य में दिन का तापमान 26-30°C और रात का तापमान 10-16°C के बीच रहने की संभावना है.
)
राज्य के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम गति (30 किमी/घंटा तक) की हवा चलने की स्थिति रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़