Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar3007163
Zee Bihar JharkhandPhotosBihar Weather: बिहार में ठंड ने बढाई लोगों की मुसीबत, कई जिलों में तापमान 7 डिग्री दर्ज
photoDetails0hindi

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने बढाई लोगों की मुसीबत, कई जिलों में तापमान 7 डिग्री दर्ज

Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी हैं. धीरे-धीरे ठंड यहां काफी ज्यादा बढते जा रहा हैं. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में यह तापमान और ज्यादा गिर सकता हैं. जानें खबर पढकर कि आज का सामान्य तापमान यहां पर क्या दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान क्या दर्ज किया गया हैं.

बिहार में आज का मौसम

1/5
बिहार में आज का मौसम

Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना में मौसम विभाग ने 17 नवंबर(सोमवार)को मौसम साफ रहने की आशंका जताई हैं. बिहार में ठंड पहले ही दस्तक दे चुका हैं. ऐसे में तापमान में रोज कमी दर्ज की जा रही है.

 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

2/5
अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज यहां का सामान्य तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया हैं. बता दे कि यहां पर सबसे कम तापमान दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में दर्ज किया गया हैं. न्यूनतम तापमान रात को करीब 7.2 डिग्री तक दर्ज किया गया हैं. 

 

नमी की मात्रा

3/5
नमी की मात्रा

इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा 61 प्रतिशत है. रात होते-होते नमी की मात्रा में और कमी देखी जा सकती हैं. इसके कारण लोगों को ठंड का एहसास हो सकता हैं. साथ ही हवा का दबाव भी सामान्य हैं. 

 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

4/5
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

कल बिहार में सूर्योदय 6 बजकर 15 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5 बजकर 2 मिनट होगा. अगर आप किसी सन स्पॉट पर जाकर सूरज को देखने का प्लान बना रहें है तो सूर्योदय का समय नोट कर ले.

 

हवा की गुणवत्ता

5/5
हवा की गुणवत्ता

बिहार में हवा की गुणवत्ता दिन पर दिन खराब होते जा रही हैं. यहां AQI 150 दर्ज किया गया हैं. प्रदूषण और कोहरे के कारण दृष्यता बहुत कम हो जाएगी. इससे लोगों को वाहन चलाते समय दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं.