Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar3038476
Zee Bihar JharkhandPhotosपटना से दिल्ली का सफर अब होगा और भी आसान! तेजस से भी कम समय में पहुंचाएगी वंदे भारत स्लीपर, किराया यहां देखें
photoDetails0hindi

पटना से दिल्ली का सफर अब होगा और भी आसान! तेजस से भी कम समय में पहुंचाएगी वंदे भारत स्लीपर, किराया यहां देखें

Vande Bharat sleeper train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भारतीय रेलवे का स्वदेशी विकसित सुरक्षा कवच सिस्टम लगा होगा. यह अत्याधुनिक प्रणाली हादसे की आशंका को भांपते ही ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक सकती है, जिससे यात्रियों का सफर पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.

बड़ी खुशखबरी है!

1/5
बड़ी खुशखबरी है!

भारत के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है, जो पटना और नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी. यह ट्रेन न केवल तेज गति का अनुभव देगी, बल्कि इसमें मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को किसी होटल से कम अनुभव नहीं देंगी.

यात्रियों के समय की बचत

2/5
यात्रियों के समय की बचत

इस अत्याधुनिक ट्रेन की अनुमानित गति 140 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. अपनी हाई-स्पीड क्षमता की वजह से यह मौजूदा तेजस एक्सप्रेस की तुलना में कम से कम दो घंटे पहले ही पटना से दिल्ली या दिल्ली से पटना की दूरी तय कर लेगी. जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन शाम को पटना से रवाना होकर अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी. इसी प्रकार दिल्ली से चलकर अगली सुबह पटना पहुंचेगी. सप्ताह में 6 दिन इसका नियमित परिचालन किया जाएगा.

 

तेजस एक्सप्रेस से अधिक होगा इसका किराया!

3/5
तेजस एक्सप्रेस से अधिक होगा इसका किराया!

माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर का किराया तेजस एक्सप्रेस से अधिक हो सकता है. ट्रेन की शुरुआत नए साल में होने की पूरी संभावना है. कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री से इसका पहला रैक लगभग 15 दिनों के बाद पटना के लिए रवाना हो सकता है.

ट्रेन की खासियतें, जानिए

4/5
ट्रेन की खासियतें, जानिए

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों को होटल जैसा शानदार अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 AC-3 टियर, 4 AC-2 टियर और 1 AC-1 टियर कोच शामिल हैं. कुल सीटें- 827 (AC-3 में 611, AC-2 में 188, AC-1 में 24). मांग बढ़ने पर कोचों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.

सुरक्षा का कवच

5/5
सुरक्षा का कवच

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भारतीय रेलवे का स्वदेशी विकसित सुरक्षा कवच सिस्टम लगा होगा. यह अत्याधुनिक प्रणाली हादसे की आशंका को भांपते ही ट्रेन को स्वचालित रूप से रोक सकती है, जिससे यात्रियों का सफर पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.