खुशखबरी! अब जून तक मिलेगा मुफ्त अनाज, केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर लिया फैसला
Advertisement

खुशखबरी! अब जून तक मिलेगा मुफ्त अनाज, केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर लिया फैसला

कोरोना के कारण अनाज बांटने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते अनाज का उठाव भी कम हो रहा है. साथ ही अनाज लेनेवाले भी कम ही पहुंच रहे हैं. इन सब कारणों को देखते हुए ही केंद्र ने तारीख आगे बढ़ाई है.      

अब जून तक मिलेगा मुफ्त अनाज. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच बिहार के नागरिकों के लिए सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर है. दरअसल, बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब गरीबों को जून तक अनाज मिलेगा जो पूरी तरह मुफ्त होगा.

इसके चलते केन्द्र और राज्य सरकार की पहल पर जिले के राशन कार्ड धारियों को 15-15 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा. वहीं, इससे 8.71 करोड़ लोगों को लाभ होगा. केंद्र ने इसके लिए 8.70 लाख टन अनाज दिया है. 

बता दें कि कोरोना के कारण अनाज बांटने में परेशानी हो रही है, जिसके चलते अनाज का उठाव भी कम हो रहा है. साथ ही अनाज लेनेवाले भी कम ही पहुंच रहे हैं. इन सब कारणों को देखते हुए ही केंद्र ने तारीख आगे बढ़ाई है.  

ये भी पढ़ें- बिहार सरकार की नई पहल, सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मिलेगा 5 हजार का इनाम                                                                                                                                                                                                                                                                                                                             
वहीं, एफसीआई ने इस संबंध में एसएफसी को निर्देश देते हुए कहा कि 'आवंटन का आधा उठाव 4.50 लाख टन ही हो सका है. जून में इसे हर हाल में बांट देना है. बारिश-बाढ़ को देखते हुए इसमें परेशानी हो सकती है, इसलिए अनाज उठाने और बांटने की गति तेज करनी होगी.'    
 
एफसीआई ने कहा कि 'अभियान चला कर अनाज उठाव-नितरण करना जरूरी है.'                              

Trending news