रांची: आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड (Jharkhand Foundation Day) एक नया राज्य बना था. स्थापना के 19 वर्ष पूरे हो चुके हैं. भगवान बिरसा मुंडा मुंडा (Birsa Munda) की जयंती के दिन ही भारत के मानचित्र पर झारखंड के रूप में एक नया राज्य अस्तित्व में आया था. आज पूरा झारखंड अपना 19वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामना दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे.'
झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे। pic.twitter.com/vgHYulrZou
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2019
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची स्थित बिरसा चौक पहुंची. यहां कोकर समाधि स्थल पर माल्यार्पण की. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) ने भी ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने बिरसा चौकी स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया.
रघुवर दास ने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्रद्धेय अटल जी ने हमें अलग राज्य की सौगात दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड की हर ज़रूरत का ख़्याल रखा. आज झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. आइए पुनः झारखंड के विकास का और संस्कृति-परंपरा की रक्षा का संकल्प लें.'
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई
श्रद्धेय अटल जी ने हमें अलग राज्य की सौगात दी और प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने झारखण्ड की हर ज़रूरत का ख़्याल रखा।आज झारखण्ड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है
आइए पुनः झारखण्ड के विकास का और संस्कृति-परंपरा की रक्षा का संकल्प लें pic.twitter.com/ijgMysZl5c
— Raghubar Das (@dasraghubar) November 15, 2019
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक कविता के जरिए भगवान बिरसा मुंडा को याद किया. साथ ही स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
क्रांतिकारी चिंगारी का नाम है बिरसा,
दमनकारियों का मुँह तोड़ जवाब है बिरसा,
आदिवासियत का कवच है बिरसा,
झारखंड को अपने साहस से जगाने वाला वह भगवान है बिरसा#धरतीआबा_बिरसामुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन तथा झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/5g1UBHKgcR— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 15, 2019