)
Ashok Chaudhary on Prashant Kishor: कुछ दिनों पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसका उन्होंने कड़ा जवाब दिया है. जहानाबाद पहुंचे अशोक चौधरी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि जनसुराज यह साबित कर दे कि एक कट्ठा जमीन भी मेरी या मेरी पत्नी की अवैध संपत्ति है, तो मैं जनसुराज का गुलाम बनने को तैयार हूं. मंत्री अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में कैरेक्टर और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप आसानी से लगाए जा सकते हैं और इसलिए आरोप‑प्रत्यारोप को अलग रखना चाहिए.
'हमारी संपत्ति सार्वजनिक'
उन्होंने साफ किया कि जिन बातों का जनसुराज ने जिक्र किया है, उन पर उन्होंने लीगल नोटिस भेजा है और यदि जनसुराज अपने दावे कोर्ट में शपथपत्र के साथ पेश कर सके तो वे उसे स्वीकार कर लेंगे. मंत्री ने कहा कि कल जनसुराज पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. हमारी जितनी भी संपत्ति है वह सभी सार्वजनिक है और पोर्टल पर उपलब्ध है. हम हर साल रिटर्न फाइल करते हैं. हर मंत्री को आय‑व्यय का ब्यौरा देना होता है. उन्होंने बताया कि हर साल एक जनवरी को मुख्यमंत्री संपत्ति की डिटेल लेते हैं और वह प्रक्रिया पूरी होती है. मंत्री अशोक चौधरी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि जनसुराज मेरे या मेरी पत्नी के नाम पर एक कट्ठा जमीन भी बेनामी साबित कर दे तो वे जनसुराज की गुलामी करने को तैयार हैं.
'आरोप‑प्रत्यारोप के बजाय कोर्ट में जवाब दें'
उन्होंने प्रशांत किशोर को सीधे कहा कि आरोप‑प्रत्यारोप करने की बजाय कोर्ट में आकर जवाब दें. अगर उनके जवाब संतोषप्रद हुए तो मामला वहीं खत्म, अन्यथा कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा. जमीन के दस्तावेज़ सार्वजनिक होने पर मंत्री ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है और यह पोर्टल पर मौजूद है, जिसे कोई भी देख सकता है. वही, वायरल वीडियो को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि वह वीडियो पुराना है. उन्होंने दोहराया कि उन्होंने लीगल नोटिस दिया है और जनसुराज को उसे प्रमाणित करना होगा. मंत्री ने मीडिया‑ट्रायल के बजाय कानूनी प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया.
रिपोर्ट: मुकेश कुमार, जहानाबाद
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!