)
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इलेक्शन कमीशन की ओर से किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. इसे लेकर बीजेपी अब एक्टिव मोड में आ चुकी है. बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अगले सप्ताह बिहार का सियासी पारा चढ़ाने वाला है. आगामी 13 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तो 15 सितंबर को पीएम मोदी और 17 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं. इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि इस सप्ताह ही बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो सकता है.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे पटना में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक करेंगे. इस बैठक में विधानसभा की तैयारी और रणनीति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. नड्डा इस दौरान सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं और उनके साथ मिलकर सीटों का गुणा-गणित सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. नड्डा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा प्रस्तावित है. चुनावी साल में पीएम मोदी सातवीं बार बिहार आएंगे. प्रधानमंत्री अपने हर दौरे पर बिहार को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं.
पीएम मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस महीने दो बार बिहार का दौरा करने वाले हैं. शाह पहली बार 17 सितंबर को पटना आएंगे. शाह का दूसरा बिहार दौरा 27 सितंबर को बिहार आएंगे. अपने बिहार दौरे पर शाह बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेने वाले हैं. इस दौरान उम्मीदवारों के चयन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है. इसके अलावा शाह बीजेपी नेताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र दे सकते हैं.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!