Nitish Cabinet News: नीतीश कैबिनेट में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद और शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 पद के सृजन को मंजूरी मिली है. सेंटर ऑफ एक्ससिलेंस फॉर फायर टेस्टिंग ट्रेनिंग और रिसर्च लेबोरेट्री के निर्माण को लेकर IIT पटना और भवन निर्माण विभाग के बीच MOU और संरचना निर्माण एवं संचालन पर होने वाले व्यय को लेकर मंजूरी मिली है.
Trending Photos
)
Nitish Cabinet Decision: बिहार में अब से हवाई सफर सस्ता हो जाएगा., क्योंकि कैबिनेट की बैठक में एविएशन टर्बाइन फ्यूल ATF पर लागू वैट की दर घटाए जाने का निर्णय लिया गया है. राज्य में सर्वाधिक हवाई उड़ान पटना एयरपोर्ट पर है. यहां ATF पर वैट दर 29 फीसदी है. यह दर यूपी, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में ज्यादा है. इस वजह से वायुयान कंपनियां उन्हीं राज्यों में ATF खरीद लेती है, जहां वैट कम है, अब ATF पर वैट दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है.
सरकार के इस निर्णय से हवाई यातायात की संख्या में वृद्धि होगी. पर्यटन में इजाफा होगा और अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. दरअसल, 2 जून, 2025 दिन मंगलवार को पुराना सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडो पर मुहर लगी है.
बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड पटना के अंतर्गत प्रतिनियुक्त संविदा के आधार पर 653 पदों के सृजन को मंजूरी दी है. पथ निर्माण विभाग की कई योजना को मंजूरी मिली है. बरौनी तेघरा के बीच ROB बनेगा. साथ ही नीतीश कैबिनेट में ये भी फैसला लिया गया है कि बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन पर बनेगा ROB बनेगा. सोनपुर में मानपुर से गरखा सड़क का चौड़ीकरण होगा.
वहीं, पूर्वी चम्पारण के मेहसी चकिया में ROB बनेगा. बांका में सुल्तानगज से दुम्बा में कच्ची कांवरिया पथ के रख रखाव पर मंजूरी मिली है. वहीं, बक्सर में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनेगा. 560 आवासन वाले विद्यालय बनेंगे. महिलाओं को घरेलु हिंसा से बचाने के लिए सभी जिलों में संरक्षण पदाधिकारी नियुक्त होंगे. 390 पदों के सृजन को नीतीश कैबिनेट में मंजूरी मिली है.
नीतीश कैबिनेट में ये भी निर्णय लिया गया कि पटना के छज्जूबाग में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के आवासन के लिए D टाइप अनेक्सी भवन गार्ड रूम के निर्माण के लिए 71 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्माण होगा. पटना के फुलवरिशरीफ नगर परिषद. दानापुर निज़ामत नगर परिषद के क्षेत्र में विस्तार हुआ. शहरी सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. राज्य के प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सतत निरीक्षण अनुश्रवण के लिए 10 पंचायतो पर एक निरीक्षण पदाधिकारी के पद का सृजन होगा.
यह भी पढ़ें:होमगार्ड की हो रही बहाली पर भर्ती प्रक्रिया से कमांडेंट को ही कर दिया गया बाहर
बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न कोटे के कुल 818 पदों के सृजन को मंजूरी मिली है. बिहार में पुलों के समुचित रख रखाव प्रबंधन के लिए बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधरण नीति 2025 की मंजूरी दी गई है. आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षा पाने वाले बच्चों को पोषक उपलब्ध कराने के लिए दिए जाने वाले 400 रूपए की जगह अब जीविका की तरफ से निर्मित प्रति बच्चा दो सेट पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी. पोशाक की दर में अब 5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के दर से उपलब्ध कराई जाएगी.
रिपोर्ट: रजनीश
यह भी पढ़ें: Video: खान सर की रिसेप्शन पार्टी में ये कौन 5 किलो सोना पहनकर पहुंच गया?
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!